जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेश के अनुपालन में अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी सजईकला तिराहे से आगे इण्डेन गैस एजेन्सी के पास से अभियुक्त दिनेश यादव (30) पुत्र उदयराज यादव निवासी- नेवादा (पवांरा) थाना पवांरा के पास से एक थैले में एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त दिनेश यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस के एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Next article

