Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को अर्पित किया गया श्रद्धासुमन

पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को अर्पित किया गया श्रद्धासुमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को विकास खण्ड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी के भूतपूर्व ग्राम प्रधान स्व.रामबहादुर सिंह के स्मृति में निर्मित प्रवेश द्वार पर श्रद्धासुमन अर्पित कर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के आरम्भ में राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्राप्त समाज सेवी जज सिंह अन्ना ने प्रवेश द्वार पर निर्मित महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर बारी-बारी से उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाए। उपस्थित लोगों को राम जानकी मठ तिलौरा के मठाधीश रवीन्द्र महाराज ने मातृभूमि की रक्षा की शपथ दिलाई। लोगों को सम्बोधित करते हुए जज सिंह अन्ना ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने निजी हितों से ऊपर उठकर सदैव देश के स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते रहे। यही कारण है कि उन्हें याद करके न केवल हम भारतीय बल्कि दुनिया के किसी भी मुल्क का मातृभूमि प्रेमी अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। उनकी बहादुरी और स्वाभिमान हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए उर्जावान बनाता है। देश के स्वाभिमान के प्रति उनका बलिदान आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहे इसके लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करने की आवश्यकता है। आज के कार्यक्रम में अंजू सिंह, संदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम सिंह, अरविन्द उपाध्याय, सुरेश मौर्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विद्याधर शुक्ल, कृष्ण कान्त पाण्डेय, विनय यादव, गुलाब चंद्र मिश्र, झारी प्रजापति, राजाराम पाल, कृपाशंकर गुप्ता, मनोज सरोज, लवकुश कन्नौजिया सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बच्चे उपस्थित रहे।