जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के उपस्थिति में घोषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी को संम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान की रक्षा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकतीं है, भाजपा सरकार ने महिलाओं का अपमान किया। आज महिला सुरक्षित नहीं है आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार हत्या जैसी घटना आम हो गया है। उन्होने आगे कहा कि भाजपा ने विकास के दावे तो बहुत किए पर जमीन पर उसकी कहीं छाया तक नहीं दिखाई देती है। भाजपा का एजेण्डा जनता के हितों और समस्याओं से संम्बन्धित नहीं होता है। नतीजतन महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने से हर ओर अराजक स्थिति पैदा हो रही है। हर कोई परेशान है। जनहित में कोई कदम उठाने के बजाय भाजपा अपने पुराने वादों और अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए नए तमाशे और इवेंट करती रहती है ताकि जनता उनकी चकाचौंध में बहकी रहे। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। वह सत्ता में बने रहने के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को ही लागू कर रही है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को विज्ञापन जारी कर अपना बताने में लगी है। अध्यक्षता करते निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा महिलाएं अब जाग गई है। भाजपाई खेल तमाशों से बहकने और भटकने वाली नहीं है। वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को भी हटायेगी। जिलाअध्यक्ष शर्मिला यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुमन यादव, मालती निषाद, आरती यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा, संगीता, उजमा खान, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा यादव, पूनम दूबे, आरती श्रीवास्तव, शुशीला गौतम, सबीना, अनन्ता नाविक, शकुन्तला, पूजा, राजकुमारी, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, इर्शाद मंसूरी, अनील दूबे सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सपा सहिता सभा की कार्यकारिणी घोषित

Previous article

