― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरसपा सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सपा सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दूसरे वार्ड के सभासद से मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न का दर्ज हुआ मामला
  • पालिका परिषद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद के ख्वाजगीटोला वार्ड के सपा सभासद दीपक जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध शुक्रवार को दो मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद की गई। एक मुकदमा परिषद की कर अधीक्षक अंजू राय जबकि दूसरा ख्वाजगीटोला वार्ड भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर साहू की तहरीर पर मारने-पीटने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कामकाज में बाधा व इण्टरनेट मीडिया के माध्यम से यौन उत्पीड़न की धाराओं में दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को एक पक्षीय बताते हुए विपक्षी सभासद भी दीपक जायसवाल के समर्थन में लामबंद होने लगे हैं। इससे टकराव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष मनोरम्ाा मौर्या के पति व भाजपा नेता डॉ.राम सूरत मौर्य दोपहर करीब 12.30बजे कक्ष में शिव शंकर साहू आदि के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि उसी वहां पहुंचे दीपक जायसवाल अलाव जलवाए जाने को लेकर डॉ.राम सूरत मौर्य से कहासुनी करने लगे। आरोप है कि शिव शंकर साहू के हस्तक्षेप करने पर दीपक जायसवाल ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे माहौल गरमा गया। डॉ.राम सूरत मौर्य के साथ कोतवाली जाकर शिव शंकर साहू ने दीपक जायसवाल के विरुद्ध तहरीर दी। तुरन्त हरकत में आई पुलिस ने दीपक जायसवाल को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कर अधीक्षक अंजू राय ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। अंजू राय ने दीपक जायसवाल पर आरोप लगाया कि अलाव जलवाए जाने को लेकर वह आए दिन परिषद कार्यालय में पहुंचकर विवाद करते हैं। गाली-गलौज करते हुए कामकाज में बाध डालते हैं। इतना ही नहीं, इण्टरनेट मीडिया के माध्यम से उन पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। प्रकरण संज्ञान में आते ही दीपक जायसवाल के समर्थन में विपक्षी सभासद लामबंद होने लगे। ओलंदगंज वार्ड की निर्दल सभासद रेनू पाठक के नेतृत्व में कई सभासद कोतवाली पहुंच गए। आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के दबाव में पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई न की गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

Share Now...