― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा विधायक ने कार्यकर्ताओं संग मनाई छोटे लोहिया की जयंती

सपा विधायक ने कार्यकर्ताओं संग मनाई छोटे लोहिया की जयंती

जौनपुर धारा, थानागद्दी। शनिवार को सपा के विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में सपा विधायक तूफानी सरोज ने सिहौली स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि 9 अगस्त से क्रांति दिवस के मौके पर सपा जनजागरण अभियान चलाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में ले जाकर लोगों से चर्चा करेगी। मिशन 2024 में पीडीए को मजबूत करते हुए इंडिया को जिताने का संकल्प लिया। विस अध्यक्ष नीरज ने विस को ग्यारह जोन में बांटकर 44 प्रभारी नामितकर नियुक्ति पत्र बांटा। फिर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर माल्यार्पण उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर भगवती सरोज, विजयदत्त मौर्य, चरण सिंह, शमशेर यादव, डॉक्टर हरिराम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share Now...