जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जी का विधिपूर्वक हवन पूजापाठ किया गया। वहीं सपा के डॉ.अवधनाथ पाल बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजा अर्चना किया जा रहा है। डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी वे देवता हैं जो हर काल में सृजन और निर्माण के देवता रहे हैं। भगवान विश्कर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता हैं। सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक है। सब भगवान विश्वकर्मा की देन है इस कारण से किसी कार्य के निर्माण और सृजन से जूडे हुए लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में देवी देवताओं के महल और अस्त्र शस्त्र भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया है। इसलिए इन्हें वास्तुकार और निर्माण का देवता कहा जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राजन यादव राजेश विश्कर्मा, हिरालाल विश्कर्मा, सोचनराम, विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, इर्शाद मंशूरी, गुलजीत विश्कर्मा, दीपक विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, विवेक रंजन यादव, राजेश यादव, अनवारुल गुड्डू, मेवालाल गौतम, शिवप्रकाश विश्कर्मा, प्रमोद विश्कर्मा, अनील दूबे, लाल मोहम्मद रायनी, विरेन्द्र यादव, डॉ.जंगबहादुर यादव, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र सोनकर, सुभाष पाल, मालती निषाद, डॉ.शबनम नाज, सोनी यादव, सोनी सेठ, दिनेश गौतम, अजय प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सपा कार्यालय पर पूजे गये शिल्पकार

Previous article
Next article

