Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में रविवार की देर रात समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।  उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि समाजवादी पार्टी एक संघर्षशील पार्टी है। जो भरोसा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य है नगर पालिका व 2024 का लोकसभा चुनाव। हमारी पार्टी हर जाति वर्ग के साथ है। हम लोग हर जाति में जाने का पूरा प्रयास कर रहे है। सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव टाइगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भरोसा जताते हुए श्री पाल को अध्यक्ष बनाया है मैं उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। समाजवादी पार्टी हमेशा न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हुए आयी है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, पिंटू श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, रवि जायसवाल, योगेंद्र यादव, संजय यादव, कमर खान, भेनु शेख, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे महेंद्र यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।