Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरसन्दिग्ध अवस्था में किराने की दुकान जलकर खाक

सन्दिग्ध अवस्था में किराने की दुकान जलकर खाक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के डेहरी गांव तिराहे पर स्थित किराने की एक दुकान बीती रात संदिग्ध अवस्था में जलकर खाक हो गयी जिसमें पीड़ित को लाखों की लागत के सामान का नुकसान उठाना पड़ा। बताया जाता है कि क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित तिराहे पर गांव के ही सुरेंद्र यादव किराने की दुकान डाल रखी थी। रोजाना की तरह शनिवार देर शाम काम काज से छुटकारा पाने के बाद दुकान बढ़ाकर घर चले गए। दूसरे दिन रविवार की भेर मार्निग वाक पर निकले लोग दुकान में लगी आग देख शोर मचाने लगे। मौके पर जुटी भीड़ ट्यूबवेल आदि चलवा कर किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी जिसमें पीड़ित को लाखों की लागत के सामान से नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, वैसे लोगों द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।