Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसनशाइन के बच्चों ने बिखेरा जलवा

सनशाइन के बच्चों ने बिखेरा जलवा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में सरायमोहिऊद्दीनपुर स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में अपना जलवा बिखेरकर लोगों को लोहा मनवा दिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात स्कूल प्रबन्धन द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतिभागियों द्वारा एकल गीत, युगल नृत्य, हरियानवी नृत्य, सामूहिक नृत्य, भाषण और कौव्वाली द्वारा अपना जलवा बिखेर कर लोहा मनवा दिया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने स्कूलों को सर्वांगीण विकास का केन्द्र बताया तो विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उमेश चन्द तिवारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। संचालन विजया त्रिपाठी व बीएन सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान सुरेश पाण्डेय, अशोक अग्रहरि, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। अन्त में स्कूल के डायरेक्टर रविशंकर चतुर्वेदी व प्रधानाचार्या पूजा सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।