Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसनराइज पब्लिक स्कूल में फूड कार्निवाल आयोजित

सनराइज पब्लिक स्कूल में फूड कार्निवाल आयोजित

नन्हे-मुन्ने बच्चों लगाया स्टालजौनपुर धारा, शाहगंज। सनराइज पब्लिक स्कूल में सोमवार को फूड कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा खाद्य सामग्री स्टाल लगा प्रदर्शन किया। कार्निवाल में आटोमेटिक वेडिंग मशीन (एटीएम) को लगाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। एटीएम कक्षा 11 कामर्स के छात्रों ने तैयार किया था। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नाश्ता, इडली, डोसा, चाउमीन, पास्ता, ब्रेड, पकौड़ा, फुल्की, छोला, चाट आदि का स्टाल लगाया गया था। इस दौरान प्रधानाध्यापक बृजेश पाठक, डा. ज्ञान चन्द्र चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, प्रियंका, अविका, अनुराग, हसन, अमित, संदीप, सुमन, कुसुम, मानिक, हाजिक, कुंवर आदि मौजूद रहे।