Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसत्ताइस दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, हाथ पर हाथ...

सत्ताइस दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस

जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक युवक के लापता हुए सत्ताइस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता से परिजनों में गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। गायब युवक के पिता फूलचंद दुबे ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट बरसठी थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे पिता ने अंतत: सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ कुमार से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा और युवक की त्वरित खोजबीन की गुहार लगाई। पीड़ित पिता ने बताया कि इतने दिनों के बाद भी कोई प्रगति न होना यह दर्शाता है कि स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने आशंका जताई कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ.कौस्तुभ कुमार ने बरसठी थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मामले में तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। परिजन अब पुलिस की अगली कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आशा कर रहे हैं कि जल्द ही उनके बेटे का सुराग मिल सकेगा।