जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विजय केपीएलडी स्पोर्ट्स एकैडमी द्वारा कलेक्ट्रेट वैâम्पस एवं टीडी कॉलेज में संयुक्त रूप से दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग सप्ताह 15 से 21जून तक शिविर का आयोजन किया गया। इस असवर ‘योग स्वयं एवं समाज के लिए’ कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर काशीनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। कमला जीवन शर्मा ने कहा कि योग से चित्त की वृत्तियों का निरोध होता है। उक्त अवसर पर विजय राज यादव, विकास यादव, ट्रेनर अंकित अस्थाना, माला यादव, नवीन चंद्र श्रीवास्तव, शरद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, वन विभाग कार्यक्रम में सहभागी रहें। पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि योग शिविर का आयोजन जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए सतत अभियान चलता रहेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सतत चलता रहेगा योग शिविर का आयोजन


