जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में मंगलवार का दिन सड़क हादसों का दिन रहा। क्षेत्र में कई स्थानों पर अलग अलग सड़क हादसों में लाइनमैन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजवाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कम्मरपुर निवासी व लाइनमैन राजेश कुमार यादव पुत्र मातादीन बाइक द्वारा रूधौली बाजार जाते समय लखनऊ बलिया राजमार्ग पर बोलेरो के टक्कर से घायल हो गए, वहीं उसी मार्ग पर पिपरौल बाजार में दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में रूधौली निवासी 25 वर्षीय राकेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र तथा सूरापुर बाजार की तरफ जा रहे थे कि सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मदरहाखुर्द निवासी चौथी राम निषाद का 23 वर्षीय पुत्र विजय भी घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
सड़क हादसे में लाइनमैन समेत तीन घायल

Previous article
Next article

