Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदबंग अधिवक्ता ने पीड़ित परिवार को दी धमकी

दबंग अधिवक्ता ने पीड़ित परिवार को दी धमकी

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर निवासी सूरज मोदनवाल पुत्र स्व. कन्हैयालाल मोदनवाल मोकलपुर बाजार में ठेले पर खाने पीने का सामान रख बेचकर किसी तरह अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बीते मंगलवार की शाम को उसी गांव के अधिवक्ता अश्वनी कुमार मिश्रा पुत्र कोतवाल मिश्रा उसके ठेले पर अचानक पहुंचे और सूरज व उसकी माता को भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से उसके ठेले पर लगे काउंटर के कॉच को तोड़ दिया और धमकियां देने लगे कि हम अधिवक्ता हैं। हमारे पास पिस्तौल भी है। यदि तुम प्रशासन के पास वाद विवाद बढ़ाने के लिए जाओगे तो तुम्हें शराब, गांजा में फसा देंगे और तुम्हारा  जो सहयोग करने आयेगा उसको भी शराब व गाजे में फसवां दूंगा। सूरज व उसके परिजन काफी भयभीत है। जबकि विपक्षी काफी दबंग है। सूरज ने अधिवक्ता के खिलाफ कोतवाली में लिखित प्रार्थनापत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 323, 504, 427 अधिवक्ता के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच में जुटी है।