जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं एवं नौनिहालों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु चलाए गए मिशन के तहत मंगलवार को विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धौरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रतना सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों हेतु आए पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने एक किलो चना की दाल, एक किलो दलिया, एक किलो चावल एवं 500 ग्राम सोयाबीन तेल का पैकेट वितरित किया। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा पंजीकृत सभी बच्चों के लिए जो पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उसका शत प्रतिशत वितरण पात्रों में प्रति माह किया जाता है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गर्भवती महिलाओं में पौष्टिक आहार का किया गया वितरण

Next article

