Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम

जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के टक्टैया गांव में सोमवार की सुबह कोहराम मच गया। गांव के ही उमाशंकर सिंह के 22वर्षीय इकलौते पुत्र अनुराग सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। यह हादसा प्रतापगढ़ जिले के टेउंगा गांव के पास रविवार को हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार एचयूवी टेम्पो को टक्कर मार दी। टेम्पो में अनुराग सफर कर रहा था। टक्कर इतना भीषण था कि अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुराग पांच बहनों में इकलौता भाई था। वह प्रतापगढ़ में अपनी बहन के घर गया हुआ था, जहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। सोमवार की सुबह जैसे ही अनुराग का शव उनके गांव टक्टैया पहुंचा चारों तरफ चीख-पुकार मच गई जिससे गांव में मातम छा गया। पास पड़ोस के भी कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। अनुराग का चेहरा देख हर किसी की आंखें भर आईं। अनुराग पांच बहनों में अकेला भाई था। उसके पिता उमाशंकर सिंह प्राथमिक विद्यालय भैसहा में शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत हैं और माता साधना सिंह गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।