― Advertisement ―

spot_img

भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान

छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। मृत महिला का पति घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

खुटहन थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी मूलचंद अपनी पत्नी भानमती देवी को बाइक पर बैठाकर शनिवार की शाम करीब छह बजे शाहगंज से घर जा रहे थे। शाहगंज नगर से सटे कौड़िया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पलट गई। दंपती घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। डाक्टरों ने भानमती को मृत घोषित कर दिया। मूलचंद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए। बदलापुर के मरगूपुर निवासी कमलाकांत सिंह शनिवार की सुबह दस बजे गांव में ही वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर चाय पीने पैदल गए थे। चाय पीने के बाद जैसे ही सड़क पर पहुंचे, जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार धक्का मारती हुई निकल गई। गंभीर रूप से घायल कमलाकांत सिंह को स्वजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर स्कार्पियो को चिह्नित करने में जुटी है। एक अन्य हादसा बक्शा के बंदवारे वीर मंदिर के पास शुक्रवार की शाम हुआ। गांव निवासी बोड़ई गौतम घर से पैदल नौपेड़वा बाजार जा रहे थे। बंदवारे वीर मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मारते हुए निकल गया। मरणासन्न अवस्था में नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

Share Now...