Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकरोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी नहीं बदले गये विद्युत खम्बे

करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी नहीं बदले गये विद्युत खम्बे

  • सुविधा शुल्क मिलने के बाद गायब हो जाता है स्टीमेट वा कानून
  • वेल्डिंग के सहारे आज भी खड़े है सैकड़ों पोल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिये करोड़ों रूपये खर्च कर किये जा रहें है। बावजूद इसके व्यवस्था मे सुधार नही हो पा रही है। वितरण विभाग मेंटनेंस के नाम से करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है लेकिन बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। जिले की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए वितरण विभाग द्वारा 400 करोड़ की लागत से नगर में खम्बा, जर्जर तार, ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि सहित आदि व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का दावा कर रही है। शहर के अधिकांश खम्बे आज भी वेल्डिंग के सहारे चल रहें है। किसी-किसी क्षेत्र मे तो आज खम्बे पहुँच ही नहीं पाये है और 150 मीटर की दूरी से लाइन खीचकर लाई जा रही है। वहाँ विभाग के निर्धारित मीटर की दूरी पर स्टीमेट वाला कानून लागू नहीं किया जाता है क्योंकि वहाँ कनेक्शन देने के लिये विभाग को मोटी रकम मिल जाती है। जिससे स्टीमेट मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई क्षेत्रों में तारें मार्ग पर लटक रहें है और आये दिन टूट कर गिरतें रहतें है और कई बार तो छूट्टा जानवरों को भी इसके चपेट में आने की सूचना मिलती रही है।

नगर क्षेत्र के हर मार्ग पर खम्बों को वेल्डिंग के सहारे पर टिकाया गया है, अन्दर ग्राउण्ड के सभी सप्लाई बॉक्स तितर-बितर व जर्जर हाल में अपनी हालत पर आंसू बहा रहें हैं। विभागीय लापरवाही से कहीं ट्रांसफार्मर में आग लग जा रहा है तो कहीं लाइन चालू सप्लाई तार सड़कों पर लटककर नये हादसे का इन्तजार कर रहें हैं। सिपाह पॉवर हाऊस के अचला देवी घाट रोड़ पर कई दिनों से पोल के तार बीच सड़क पर लटके हुए थे जिसकी खबर प्रकाशित करने के बाद जेई मौके पर गये और तार एक मकान पर यह कहकर बांध दिया कि दो-तीन दिन बाद यहाँ एक खम्बा लगाकर इसे सही जगह कर दिया जायेगा। मामले को बीते एक माह से अधिक हो गया लेकिन अवस्था अभी भी जस की तस बनी हुई है। चर्चाओं में रहने वाले सिपाह पॉवर हाऊस की शिकायत उपभोक्ताओं के माध्यम से मिलती रहती है लेकिन विभाग के आलाधिकारियों की उदासीनता के कारण विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसी फीडर क्षेत्र का दूसरा मामला थाना लाइन बाजार के अंतर्गत सब्जी मंडी शीतल चौकिया के निकट मोहल्ला रामदासपुर नेवादा का है जहाँ अधिक दूरी पर बिना खम्बा बिजली कनेक्शन देने के कारण आए दिन तार टूटकर गिरता रहता हैं और कई बार टूटवâर गिरने से घटनाएं भी होती रहती हैं। विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों की माने तो बिजली विभाग को सूचना देने पर लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोग खम्बा व मोटे केबल बदलने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रियों में इसी को लेकर काफी आक्रोश है।