― Advertisement ―

spot_img

भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान

छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
Homeअपना जौनपुर8 से 10 जनवरी तक डाक विभाग का विशेष अभियान 

8 से 10 जनवरी तक डाक विभाग का विशेष अभियान 

  • खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि, तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता

जौनपुर धारा, जौनपुर। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर डाक विभाग 8 से 10 जनवरी तक इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का विशेष अभियान चलाएगा। डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए नये साल में एक विशेष अभियान चलाएगा, जिनका बैंक खाता नहीं है अथवा आधार या मोबाइल से लिंक न होने के कारण उनके खाते में डीबीटी या सब्सिडी राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर यह अभियान वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया जनपदों में 8 से 10 जनवरी, 2024 के मध्य चलेगा। इस दौरान लोग अपने नजदीकी डाकघर में या डोरस्टेप पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता तुरंत खुलवा सकते हैं। जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर परमानन्द कुमार ने बताया कि पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर इस अभियान के दौरान जौनपुर मण्डल में लोगों को डाकघरों में या ऑन स्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्ज्वला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबाrटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाईल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिलेंगी, साथ ही प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

Share Now...