Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में बस चालक के खिलाफ...

सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत उचौरा बाजार में गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे बस के धक्के से एक बाइक पर सवार दो युवकों राहुल सरोज (31) पुत्र नन्हेराम सरोज व दिनेश कुमार पटेल (33) पुत्र गिरिजाशंकर पटेल निवासी-कुड़रिया थाना-पवांरा की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक अपने माता-पिता की एकलौते सन्तान थे। पुलिस ने मृतक राहुल सरोज के चचेरे भाई अमृतलाल सरोज पुत्र स्व.भारतलाल सरोज की तहरीर के आधार पर लक्जरी एसी बस आलमबाग डिपो के चालक के खिलाफ धारा 279, 304A, 427 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 29  सितम्बर की सुबह थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह व हेड कान्सटेबल सर्वेश तोमर को साथ लेकर चालक दुर्गा सिंह पुत्र रामस्वरुप सिंह निवासी श्यामबिहार कालोनी, फैजुल्लागंज जिला लखनऊ को कुंवरपुर तिराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।