Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में युवक घायल

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के उसरहटा स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की देर रात आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र सेवालाल अपने रिश्तेदारी शाहगंज से बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से असंतुलित हो कर गिर गया। जिसके चलते उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।