जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगज सई नदी पुल पर कार व बाइक की टक्कर होने से बाइक में रखे तेजाब से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल उम्र लगभग 25वर्ष पुत्र रमेश जायसवाल, विष्णु सेठ उम्र लगभग 28वर्ष पुत्र भूवालू सेठ और उनके साथ बाइक पर सवार रहे अभिषेक मोदनवाल तीनों जौनपुर से तेजाब खरीद कर घर वापस जा रहे थे। तेजाब मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा हुआ था और जैसे ही कार से भिड़ंत हुई तेजाब तीनों के ऊपर पड़ गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानी लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सक ने विष्णु और अभिषेक को वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। इन दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। तेजाब की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह खुले रूप में तेजाब का परिवहन करना कानूनन भी गलत है और इससे जान-माल को गंभीर खतरा होता है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
सड़क दुर्घटना में बाइक पर रखे तेजाब से झूलसे तीन युवक, हालत गम्भीर

Previous article
Next article

