जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव के निकट हुए, सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर गांव निवासी 23वर्षीय आयुष गौतम पुत्र दिनेश गौतम अपने ही गांव के ही 27वर्षीय गोलू के साथ पंवारा में अपनी मौसी के लड़के विकास के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। वहीं 22वर्षीय विशाल यादव निवासी टीडी कालेज लाइन बाजार अपने मित्र 20 वर्षीय आदित्य पांडेय निवासी चौकड़ी, छावनी जिला बस्ती के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। दोनों वही रहकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। बाइक सवार दोनों जौनपुर रायबरेली हाइवे पर परसूपुर गांव के निकट पहुंचे ही थे कि ओवरटेक के प्रयास में एक बाइक दूसरी बाइक के हैंडल से टकरा गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। जबकि दूसरी बाइक हाइवे के बीचों बीच गिर पड़ी। बाइक से छिटक कर आयुष हाइवे से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक आयुष के तीन भाई और तीन बहन है।आयुष भाइयों में सबसे बड़ा है,मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल

Previous article

