― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में महिला चिकित्सक घायल, हालत गंभीर

सड़क दुघर्टना में महिला चिकित्सक घायल, हालत गंभीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कांशीराम आवास के समीप सड़क दुघर्टना में टेम्पो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप मंगलवार की सुबह अहिरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 55वर्षीय महिला चिकित्सक डॉ.सुनीता पांडेय पत्नी डा.दिनेश उपाध्याय अहिरौला पड़ाव से टेम्पो पकड़कर ड्यूटी पर जा रही थी कि तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...