- दर्शन हेतु बाइक से निकला था अयोध्या धाम

जौनपुर धारा,शाहगंज। अयोध्या दर्शन हेतु गुरुवार देर रात निकले चार दोस्तों की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गया। वहीं तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। नगर के पुराना चौक नोनहटटा मोहल्ला निवासी 20वर्षीय सोनल साहू पुत्र शम्भू साहू अपने दोस्त 24वर्षीय शिवम यादव पुत्र लाले यादव, 22 वर्षीय हिमांशु पुत्र राम प्यारे और 25वर्षीय मंगेश जायसवाल पुत्र चेतन के साथ देर रात अयोध्या जाने की बात कह घर से निकले। घर पर ट्रेन से जाने की बात कही। स्टेशन पर ट्रेन न होने के कारण चारों एक ही बाइक से ही निकल पड़े। रात्रि लगभग डेढ़ बजे सुल्तानपुर जनपद के भेलारा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये। आनन-फानन में चारों कों शाहगंज स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनल साहू को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम हेतु सुल्तानपुर भेज दिया है। वहीं तीनों घायलों कों जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालांकि तीनों कों नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक सोनल की मां, बहन सलोनी बदहवास हो चुकी है। वहीं छोटा भाई साहिल बेहद गमगीन हैं। सोनल मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल युवक था। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। फिलहाल देर शाम शव पीएम के उपरांत शव घर पहुंचेगा। जिसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार रामघाट पर होगा।


