Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कार की चपेट में आई छात्रा की मौत

अज्ञात कार की चपेट में आई छात्रा की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित वाराणसी लखनऊ हाईवे पर अज्ञात कार की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई है। परियावा गांव निवासी राम आसरे की 20वर्षीय पुत्री कुमारी आरती शुक्रवार दिन के लगभग 10बजे अपनी साइकिल से सहेलियों के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी। छात्रा जैसे ही नेशनल हाईवे लखनऊ वाराणसी पर पहुंची उसी समय पीछे से आ रही एक अज्ञात वहां की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटी हुई भीड़ ने इस दुर्घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार अब तक दुर्घटना करने वाली गाड़ी और चालक फरार बताए जा रहें हैंं।