जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अराजी बाबू मातापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सगे भाई ने अपने ही भाई के परिवार में घुसकर आधा दर्जन लोगों को पीट दिया। शनिवार की सुबह 6 बजे भाई के घर में धाबा बोल दिया और लाठी, डंडे, फरसे से मार के घायल कर दिया। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में विवेक 34 वर्ष पुत्र स्व.रामकृष्ण विवेक की टांग टूट गई। वहीं रीता देवी 55वर्ष, अभिषेक 27 वर्ष, प्रतिज्ञा 21 वर्ष, सीमा 27 वर्ष व रिश्तेदार सर्वेश 27 वर्ष घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
सगे भाई ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा

Previous article
Next article

