जौनपुर धारा, जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर सिरकोनी विकासखंड के बशीरपुर ग्राम में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित सैकड़ों मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गई तथा महिलाओं एवं किशोरियों को प्रâी सेनेटरी पैड नैपकिन का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, विशिष्ट अतिथि नगर दक्षिणी भाजपा अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव, डॉ. रामसूरत मौर्य, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू के कर कमलों द्वारा पूर्व प्रधान अमरुद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र निषाद, कृष्ण कुमार जायसवाल, घनश्याम सिंह, ध्रुव जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम, डॉ. शिखा शुक्ला, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ला, फिजीशियन हृदय रोग एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पृहा सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी यादव, फिजीशियन एवं सर्जन डॉ. डीसी मौर्य तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने अपने चिकित्सकीय परामर्श से सैकड़ों मरीजों को लाभ पहुंचाया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम एवं डॉ. शिखा शुक्ला ने माहवारी के दौरान उपस्थित महिलाओं, किशोरियों को साफ-सफाई एवं संतुलित आहार के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि 28 मई को मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने का मुख्य कारण महिलाओं की सामान्यत: 28 दिनों के मासिक धर्म पीरियड साइकिल का होना है। इस दौरान महिलाएं नियमित दिनचर्या अपनाकर पीरियड की अनियमितता से बच सकती हैं। इस अवसर पर सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सखी टीम ने मुख्य अतिथि एवं अतिथि चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने अतिथि चिकित्सकों एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में दवाइयां उपलब्ध कराकर विशेष सहयोग करने के लिए धर्मेंद्र सेठ, संजय राय, ज्योति कपूर सहित उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वर्णिमा जायसवाल, चेतना साहू, सुजाता जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, सरला माहेश्वरी, पिंकी जायसवाल, सरिता निगम, मीन्रू बरनवाल, सुधा सोनी, इन लिविंग ग्रुप के शुभम गुप्ता, सत्यम, सत्येंद्र निषाद, आजाद, मनीष निषाद, अनूप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



