जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव के समीप सई नदी में डूबने से एक युवक की दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान २6वर्षीय आशीष शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रमेश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, आशीष शर्मा मंगलवार शाम को किसी काम से सई नदी के पास गए थे। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह नदी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मृतक आशीष शर्मा अपने पीछे पत्नी नीतू, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सई नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Previous article

