जौनपुर धारा, शाहगंज। अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज के संस्थापक मिर्जा अनवर वेग की पुण्यतिथि पर गुरुवार को महाविद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। सभा में सभी धर्मों के अनुरूप संस्थापक को प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डा. एनपी उपाध्याय ने संस्थापक के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्र में इण्टर कालेज एवं डिग्री कालेज की स्थापना कर शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान प्रमुख रुप से डा. सलीम खान, डा. तसलीमा, आशीष कुमार अस्थाना, संदीप यादव, आफरीन, अनुपम आदि प्रवक्ता एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
संस्थापक की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा आयोजित
Previous article

