Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति की दिखाई देती है झलक...

संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति की दिखाई देती है झलक : संतोष पाण्डेय

  • कृष्ण पब्लिक स्कूल के सभागार में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। संविधान दिवस पर रविवार को श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल धरौरा के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आरके कांट्रेक्शन के प्रमुख रामकेवल यादव ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी प्रारंभ की। समारोह में संविधान सभा के सदस्यों की तस्वीर की प्रति का अनावरण किया गया। सभागार में उपस्थित सैकड़ों हाथों ने संविधान की शपथ लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेने के साथ ही संविधान को उद्देशिका पर शपथ ग्रहण कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता जिनके कठिन परिश्रम से भारतीय संविधान की रचना हो सकी। वर्तमान पाठ्यक्रम में दो चीजें काफी जरूरी है। एक तो संविधान को पढ़ना और दूसरा राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना। वही उपस्थित संतोष पाण्डेय ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति की झलक प्रतिबिबित होती हैं। वही सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस पर संगोष्ठी का कार्यक्रम के आयोजन से बच्चो को संविधान के विषय में जानकारी प्राप्त होने के साथ ही बच्चो का मानसिक विकास होगा। हमारा संविधान पूरी तरह से भारतीय परम्परा और जीवन पद्धति से प्रेरित है। मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी संविधान पर प्रकाश डाला इस अवसर पर समाजसेवी फौजी सुबास यादव, ग्राम प्रधान शिवपूजन, अनिल फौजी, पूर्व जिला पंचायत शर्मिला रमेश समेत सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।