Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, पांच घायल

अनियंत्रित कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, पांच घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। खुटहन रोड पर ऋषि तालाब के पास सोमवार को अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे जा रहे बाइक और साइकिल सवार राहगीरों को टक्कर मारी दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी में उपचार कराया। घटना के बाद भाग रहे कार समेत चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। दोपहर में खुटहन की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी। ऋषि तालाब के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय किनारे बाइक व साइकिल से जा रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें महरौड़ा निवासी 32वर्षीय जोखू बिन्द, इसी गांव के 55 वर्षीय मंगरू कन्नौजिया, 36 वर्षीय लालमन, अहिरोपरशुरामपुर निवासी 60 वर्षीय जोगेंद्र, गभिरन निवासी 65 वर्षीय संपत घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक व साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।