सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी रामू हरिजन का 13 वर्षीय पुत्र राज 20अगस्त को दोपहर लापता हो गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी छानबीन शुरू कर दी। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। थक हार कर थाने पर तहरीर दी। इस संबंध में पूछने पर रामू के पिता ने बताया कि मेरा बेटा मंदबुद्धि का था। इधर बीच में कुछ उसका मानसिक संतुलन भी गड़बड़ हो गया था। सम्बंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, खोजबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संदिग्ध परिस्थितियों में बालक लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज


