Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मजडीहा गांव में पड़ोस के युवकों के साथ पार्टी कर घर आने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी 40 वर्षीय तबरेज पुत्र सुहेल रविवार की शाम गांव के ही कुछ युवकों के साथ गांव में ही पार्टी की जिसमें नशे के सेवन के साथ खाना पीना हुआ। बताया जाता है कि घर जाने के बाद तबरेज को उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तबरेज की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक तबरेज तीन दिन पूर्व दुबई से घर आया है। परिजनों ने पार्टी में रहे युवकों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई जावेद ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय से पूछे जाने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आयेगा। तहरीर प्राप्त हुई है पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है।