Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरभगवान की भक्ति से ही मिलेगी मुक्ति : राजनदास

भगवान की भक्ति से ही मिलेगी मुक्ति : राजनदास

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव में बाबा परमहंस आश्रम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में बोलते हुए मंदिर के महंत सन्त राजनदास ने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य को मुक्ति मिल सकती है। मनुष्य के भाग्य को प्रभु की भक्ति से बदला जा सकता है। मनुष्य को सदा सनातन धर्म के ऋषियों के किये गए सदाचारण को अपनाना चाहिये। कलियुग के प्रभाव से प्रभु की भक्ति ही बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सम्पन्न व प्रभावशाली व्यक्ति को गरीबों की मदद करनी चाहिये। यह मदद भी पूजन से कम नहीं है। भगवान अच्छे आचरण वाले व्यक्ति को सुख जरूर देते हैं। इस मौके प्रधान अमर सेन यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह मतोले, ब्रतधारी शुक्ला, आशुतोष सिंह, बीरबल सिंह आदि सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।