Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

  • मृतका के दादा ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वही मृतका के दादा सभाजीत पांडेय ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने व जहर खिलाकर जान से मार देना का आरोप लगाया है। रानी के ससुराल वालों ने बताया कि बीती रात को रानी की अचानक तबियत खराब हुई घर मे कोई नही था। सिर्फ उनकी सास थी। उन्होंने बगल के एक लड़के बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा लड़के ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी सवंसा ले गया वहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

5 साल पहले हुई थी शादी

बक्शा थाना क्षेत्र के चकिया, चकपाजन गांव के स्व.धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की बेटी रानी मिश्रा की शादी तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव निवासी सुभाष पांडेय के बेटे शुभम पांडेय से 02 जून 2019 को शादी हुई थी। जिससे मृतका रानी के पास तीन बच्चे है। दो लड़कीं 7माह का एक लड़का है। वहीं मृतका का पति शुभम पांडेय रोजी-रोटी के चक्कर मे मुंबई में रहकर काम करता है।