Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में भोजनालय के सफाई कर्मी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में भोजनालय के सफाई कर्मी की मौत

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय निरीक्षण भवन के समीप स्थित मिश्रा भोजनालय के सफाई कर्मी की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। नगर के डाक बंगला मार्ग स्थित मिश्रा भोजनालय में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मी लक्ष्मी चौहान 27 लगभग 20 वर्षों से वह उक्त भोजनालय पर सफाई आदि का काम करता था प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात भोजनालय की सफाई करने के बाद वह लेबर रूम में सोने गया। बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश चारपाई पर पड़ी मिली। चारपाई के बगल कुछ जले कपड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि उक्त सफाई कर्मी की दम घुटने से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को बारीकी से जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि भोजनालय की सफाई कर्मी का शव मिला मिला है मामले की जांच की जा रही है।