Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गयी

संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गयी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली को ईओ अनिल कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताते चलें कि नगर को स्वच्छ और सुंदर तथा रोग मुक्त बनाने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई। फिलहाल इस सम्बन्ध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह संचारी अभियान 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें नगर के 15 वार्डो में स्वच्छ और सुंदर तथा रोग मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन रोस्टर बनाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर वासियों से अपील किया कि लोग अपने घर के आस-पास कूड़ा कचरा तथा पानी एकत्रित न होने दें और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए नगर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की।