Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरश्रीराम दरबार आरती संग धनुष यज्ञ लीला मंचन शुभारंभ

श्रीराम दरबार आरती संग धनुष यज्ञ लीला मंचन शुभारंभ

जौनपुर धारा, शाहगंज। श्रीराम लीला समिति द्वारा गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ हुआ। श्रीराम दरबार के आरती अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ कर लीला मंचन शुभारंभ किया गया। लीला के प्रथम दिन नारद जी के तप से इंद्र के घबराने, नारद की तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजने, काम देव के भेजने और नारद की के द्वारा काम देव को क्षमा करने और विश्व मोहिनी के स्वयंवर पहुंचने आदि का मन मोहक प्रस्तुति किया गया। वही नारद की भूमिका निभा रहें, अनमोल आर्ट के प्रोपराइटर अनमोल अभिनय की जम कर तारीफ भक्तों ने किया। वही व्यास जी की भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य कलाकारों में शुभम केशरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, श्रवण अग्रहरी आदि ने मनमोह प्रस्तुति दी। अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील की। संचालन आचार्य फिरतू राम यादव ने किया। स्थानीय लोगों द्वारा इस लीला मंचन कार्यक्रम में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल,रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरिधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, काली चरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया,  मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन आदि कार्यकर्ता व रामभक्त मौजूद रहे।