Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरश्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरपुर में बुद्ध नारायण मिश्रा के निज आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन की कथा में कथा व्यास डॉ. आरपी ओझा मानस राजहंस ने कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रासलीला, कंस वध, श्रीकृष्ण के विवाह जरासंध एवं शिशुपाल वध की कथा का रसपान कराते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पूर्व से प्राप्त होता है, श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से मिलती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। कथावाचक डॉक्टर आरपी ओझा ने कहा कि जब कंस के पापों का घड़ा भर गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लेकर कंस का वध कर पापी राजा से भक्तों को मुक्त दिलाई। कथा के दौरान राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई जिस पर पंडाल में उपस्थित लोगों ने राधा रानी के जयकारे लगाए। कथा के पूर्व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा कथावाचक डॉक्टर आरपी ओझा को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, (मुन्ना) प्रधान, प्रवीण कुमार मिश्रा अध्यापक, निशांत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, राजकुमार मिश्रा प्रशांत मिश्रा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।