Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरसारे अनुमानों को मंगलमय बनाते है हनुमान : मदन मोहन

सारे अनुमानों को मंगलमय बनाते है हनुमान : मदन मोहन

  • नवनिर्मित हनुमान मंदिर में विधिविधान से शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • जयकारों के बीच निकली जल कलश यात्रा

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के मसऊदपुर कबूलपुर गांव में डीह बाबा परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह घोड़े, बैंड बाजे के साथ जयकारों के बीच जल कलश यात्रा निकली। यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए बाबा जोगी बीर धाम के समीप गोमती नदी से जल लेकर मंदिर स्थल पर पहुँची। इसके बाद आचार्य विजय शंकर पाठक के नेतृत्व में विद्यवानों ने पूजन कराया। द्वितीय सत्र में रामकथा प्रवचन करते हुए काशी से पधारे मानस कोविद डॉ. मदन मोहन मिश्र ने कहा कि भविष्य में होने वाली घटनाओं के आकलन को अनुमान कहते है। जो सारे अनुमान को मंगलमय बना दे उन्हें हनुमान कहते है। पूरी दुनिया का जो काम करे वो भगवान है जो भगवान का भी काम करे वही हनुमान है। हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम को सुग्रीव की व्यथा सुनाया और विभीषण को श्री राम की कथा सुनायी। महात्मा वही है जो जीवात्मा की व्यथा परमात्मा को व परात्मा की कथा जीवात्मा को सुनाकर उसे परात्मा से जोड़ देता है। हनुमान जी सीता को राम से राम को सीता से जोड़ देते है। जब कि रावण एक दूसरे से अलग करता है। समाज मे जो जोड़ने का काम करता है। वो हनुमान जी का सच्चा भक्त है। प्राण प्रतिष्ठा का तात्पर्य ये है कि वैदिक मंत्रों के द्वारा आचार्य मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करते है और भक्तों की श्रद्धा जब जुड़ जाती है तो प्रेम से भगवत तत्व समाहित हो जाता है। आयोजक इंद्रशेन सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर योगेश श्रीवास्तव, रोमी श्रीवास्तव, अमर सिंह चौहान, कैरो सिंह चौहान, राजदेव चौहान, होरी लाल, राजेन्द्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।