Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम सम्पन्न

श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। मडियाहूँ नगर के बाईपास स्थित श्रीराम मशीनरी स्टोर पर मंगलवार की शाम श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा के चतुर्थ दिवस गया ठाकुर, जगन्नाथ जी के तीर्थोपरांत श्रीधाम अयोध्या से पधारे  आचार्य श्याम सुंदर दास महाराज, वृंदावन से पधारे कथा व्यास अगम कृष्ण शास्त्री महाराज, अयोध्या से पधारे पंडित सन्तोष शास्त्री महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वही विधायक डॉक्टर आर.के.पटेल ने अयोध्या से आए हुए श्यामसुंदर दास महाराज से आशीर्वाद लेते हुए।

बताया जाता है कि रानी जायसवाल पत्नी ताड़कनाथ जायसवाल, मीना गुप्ता पत्नी रमेश चंद्र गुप्ता, श्रीगया ठाकुर, जगरनाथ के तीर्थ उपरांत श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा के चतुर्थ दिवस वामन भगवान का पूजन, भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव, वासुदेव द्वारा नंद बाबा व यशोदा मइया के पास भगवान श्री कृष्ण को पहुँचाते हुए बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर यशस्वी विधायक डाक्टर आर.के.पटेल, िंरकू जायसवाल, सचिन जायसवाल, विजय केसरी, संजय केसरी, विनोद जायसवाल, कवलजीत सिंह गब्बर, राजकुमार जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, विवेक कुमार जायसवाल, सरदार पुनीत सिंह, बच्चा मोदनवाल, राजकुमार मोदनवाल, पंकज केसरी, चंदन केसरी, सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग, भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहें।