Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रीभुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन

श्रीभुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। समीपस्थ जनपद के बेलवाई स्थित सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में श्री राम चरित्र मानस प्रवचन समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा में सांस्कृतिक एवं धार्मिक राजधानी काशी से चलकर आये अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध वक्ता स्वामी डा. मदन मोहन मिश्र मानस कोविद ने धनुष यज्ञ की कथा का रसपान कराया। भारी संख्या में उपस्थित भक्तों को आह्लादित कर दिया। प्रथम वक्ता के रूप में मानस मर्मज्ञ बालकृष्ण, जौनपुर की धरती से पधारे भागवत कथा के प्रकांड विद्वान पूज्य अखिलेश महाराज ने बहुत ही दिव्य कथा का रसपान कराया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह पिंटू, आत्मा तिवारी, संचालक पूर्व प्रधान रत्नेश पांडेय, पिंटू प्रधान, कतारू बिंद, योगी पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप कुमार मोदनवाल सहित देवनारायण सिंह, डा. आरपी सिंह, प. सुधाशंकर मिश्र, अमित सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।