Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरश्री गोपेश्वर महादेव मन्दिर की शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा

श्री गोपेश्वर महादेव मन्दिर की शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा

  • शुक्रवार को भजन संध्या के साथ होगा समापन

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला गोपेश्वर गली में श्री गोपेश्वर महादेव मन्दिर के पुनरुद्धार हेतु कार्यक्रम जारी है। रविवार को वास्तु पूजन कर नव निर्मित मोती स्मृति भवन का वैदिक रीति से पूजा पाठ कर उद्धाटन किया गया। उक्त कार्य मोती लाल भावसिंहका सोसल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु शनिवार देर शाम बैठक कर रणनीति बनाई गई जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। रविवार को वास्तु पूजन कर स्मृति भवन के उद्घाटन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया। 9 फरवरी को नृत्य नाटिका एवं दस फरवरी शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाभंडारे का आयोजन है। सायं अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार पण्डित दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस दौरान राधे मोहन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, वीरेंद्र साहू, राजेश गुप्ता, रोहित अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।