Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री गोपेश्वर महादेव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

  • भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला गोपेश्वर गली में श्री गोपेश्वर महादेव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा भंडारा भजन संध्या शुक्रवार देर शाम सम्पन्न हुआ। उक्त जीर्णोद्धार कार्य मोती लाल भाव सिंह के सोशल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। प्रात: मन्दिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। तदुपरांत दोपहर दो बजे से भंडारा प्रारम्भ हो गया। देर शाम अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। भक्तगण शिव भक्ति में डूबे रहे। देर शाम तक भक्ति रस की गंगा बहती रही। भव्य व नक्काशीदार मन्दिर निर्माण कला से लोग मंत्रमुग्ध है। आयोजकों के मुताबिक लगभग दस हजार से ज्यादा लोगों ने भंडारे में भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में एक कोने में फव्वारे के साथ भगवान शंकर के विशाल मूर्ति में उनकी जटाओं से निकलती गंगा के रूप में स्थापित है। वहीं भगवान भेलेनाथ का शिवलिंग, मंदिर के बाहर श्री कृष्ण राधा जी की मूर्ति सुंदर जीवंत मूर्ति स्थापित है। निर्माणकर्ता राधे मोहन अग्रवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम सहयोगियों एवं आगंतुक भक्तों का आभार व्यक्त किया। उक्त मंदिर भव्यता सुन्दरता एवं नक्काशीदार डिजाइन के लिए क्षेत्र में विशेष चर्चा व आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान प्रमुख रूप से गिरधारी लाल अग्रहरि, सिम प्रकाश अग्रहरि सिंपू, रचित चौरसिया, हनुमान प्रसाद, सुनील साहू आदि मौजूद रहे।