- बड़े हनुमान मंदिर छोटी काशी में रचना विशेष विद्यालय ने चलाया सफाई अभियान
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व रविवार को रचना विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, विशेष शिक्षक, विद्यालय के प्रवक्तागणों ने मोहल्ला चकप्यार अली के बड़े हनुमान मंदिर छोटी काशी में वृहद स्वच्छता श्रमदान किया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को सामूहिक रूप से साफ कर कचरा प्रांगण के बाहर रखे नगर पालिका के कूड़ेदान में डाला। स्वच्छता श्रमदान में दिव्यांग बच्चों ने बड़े ही मनोभाव से पूरे जोश के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस मौके पर नसीम अख्तर, गौतम चंद, विशेष शिक्षक रविरंजन, जितेन्द्र, दामिनी, होरेन्द्र, नीतू, लाल साहब, बेबी, रश्मि तथा विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, गुलाम अब्बास जैदी आदि लोगों ने भी दिव्यांग बच्चों के साथ श्रमदान किया। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रवक्ता सचिन कुमार यादव रहे।



