Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा ने बिना किसी भेदभाव हर वर्ग का किया विकास :रमेश चंद्र...

भाजपा ने बिना किसी भेदभाव हर वर्ग का किया विकास :रमेश चंद्र मिश्रा

जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के मजीठी गांव में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा 27लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। असहाय व गरीबों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास देकर उन्हें छत देने का कार्य किया जा रहा है। गरीबों व असहायों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड देकर सहायता की जा रही है। सरकार की योजनाओं एवं नीतियों से आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों को एक सार्थक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाने का एक वास्तविक प्रयास है। इसके जरिए गरीब परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है, जिससे उसे मानसिक एवं आर्थिक राहत मिलने के साथ शारीरिक सुरक्षा कवच मिलती है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाया। मौके पर उमाप्रताप सिंह, पीसी सिंह, संदीप, अम्बुज तिवारी, ग्राम प्रधान सहित लाभार्थी रहे।