Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलोक जनसेवा फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

लोक जनसेवा फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गाँधी की १५४वीं जयन्ती पर उन्हें नमन करते हुये स्वच्छता की सेवा के पखवाड़े के अन्तर्गत एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में 01 घण्टे स्वच्छता के लिये श्रमदान करें’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अक्टूबर को लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान साफ-सफाई करते हुए लोगों से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर नगरपालिका के कर्मचारी के साथ मिलकर रोडवेज, लोहिया पार्क, नव दुर्गा देवी मन्दिर विसर्जन घाट, गोपी घाट व हनुमान घाट पर सफाई का कार्य किया। वही शिव सेना के अध्यक्ष सुनील राय ने लोगो से अपने आस-पास व सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई रखने की अपील किया। इस मौके पर फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी अक्षय कुमार गुप्ता(अमित), सत्यम प्रजापति, राजा भैया, सतीश निषाद, महेश ठठेरा, मोहम्मद जमाल, सिद्धार्थ, शुभम, हर्ष वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।