Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरश्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय की 25वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जनपद सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उनके पैतृक गांव पहुँचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्व. उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय, श्याम नारायण उपाध्याय की देखरेख में श्री क्षेमकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे अमर सेनानी स्व. सूर्यनाथ उपाध्याय की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन व फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय उपाध्याय के देश की आजादी के लिए दिए योगदानों व सामाजिक कार्यो पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय प्रधानाचार्य ईश्वरी प्रसाद मिश्र, सेवानिवृत शिक्षक राममिलन पाठक, अरविंद मिश्रा, संदीप मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, शिवधारी यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अभ्यागतों का स्वागत अविनाश उपाध्याय कान्हा व अवनीश उपाध्याय लल्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, सुनील सिंह आदि सक्रिय रहे।