Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशौचालय में पानी ना देख भड़के चेयरमैन, लगाई फटकार

शौचालय में पानी ना देख भड़के चेयरमैन, लगाई फटकार

  • स्ट्रीट लाइट, सीलिंग फैन, पंखे और कुर्सियां लगवाने का दिया निर्देश
  • रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के चेयरमैन ने स्टेशन का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। रेलवे यात्री सेवा समिति (पीएससी) के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने शुक्रवार को ४ सदस्य टीम के साथ मुंगराबादशाहपुर स्टेशन का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों को सुविधाओं की जानकारी ली। शौचालय में पानी न देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। प्लेटफार्म पर १२ स्टील लाइट, १५ पंखे, सीलिंग फैन व चेयर लगाने के निर्देश दिए। यात्रियो को ठोकर से गिरकर चोट ना लगे जिसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त कर समतल करने का अधिकारियों को आदेश किया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से बातचीत कर असुविधा की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के बैठने के लिए उन्होंने ८० सीट (कुर्सियां) लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल काजू, विहिप नेता,शीतला प्रसाद मिश्रा, सपा नेता शैलेंद्र साहू व उमा शंकर चौरसिया ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, आर ओ पानी, स्टेशन पर लाइट व्यवस्था, सुरक्षा के लिए जीआरपी की व्यवस्था, प्लेटफार्म को ठीक कराने प्रतीक्षालय शेड में पंखे की व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन दिया। चेयरमैंन रमेश चंद्र रतन ने लोगो को आश्वासन दिया आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के सदस्यों में मिस बेबी चंकी, रामकिशुन, यतेंद्र सिंह व प्रमोद सिंह, एडीआरएम लाल चौधरी, सीनियर डीसीएम प्रतीक श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर आरबी राम, वाली निरीक्षण नीरज सोमवंशी तथा जीआरपी सीओ, इस्पेक्टर सहित रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे।